वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बीएसएफ पार्टी ने ई-रिक्शा की कैविटी से पांच पीस फंगसाइड सिंजेंटा एमिस्टर टॉप बरामद किया जो कि बांग्लादेश का बना हुआ था। इसे गुप्त रूप से बांग्लादेश से भारत में लाया जा रहा था। पकड़े गए भारतीय नागरिक को जब्त सामान के साथ कस्टम प्रिवेंटिव ऑफिस हिली को सौंपा दिया गया है।
दक्षिण दिनाजपुर। सीमा सुरक्षा बल के सीमा जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलग-अलग सीमांत इलाके से एक महिला सहित दो को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। बीएसएफ ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 137वीं बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट 11 (बीओपी) माझीग्राम के सीमा जवानों ने एक भारतीय महिला को पकड़ा। पूछताछ के बाद जब सीमांत इलाके में उसकी घर की तलाशी लेने पर 220 पीस याबा टैबलेट और 429 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। जब्त प्रतिबंधित सामनों को महिला ने भारत से बांग्लादेश में तस्करी के लिए गुप्त रूप से अपनेे घर में रखी हुई थी। पकड़ी गई भारतीय महिला को जब्त सामानों के साथ बालुरघाट थाने को सौंप दिया गया है।
उपरोक्त के अलावा, रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 61वीं बटालियन बीएसएफ की बीओपी श्रीरामपुर के सतर्क सीमा जवानों ने एक भारतीय नागरिक को भी पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय नागरिक अब्दुल मंडल (40) है। अब्दुल मंडल को उस समय पकड़ा गया जब अपने ई-रिक्शा के साथ बीओपी श्रीरामपुर के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से कुछ प्रतिबंधित वस्तुएं ले जा रहा थे। बीएसएफ पार्टी ने ई-रिक्शा की कैविटी से पांच पीस फंगसाइड सिंजेंटा एमिस्टर टॉप बरामद किया जो कि बांग्लादेश का बना हुआ था। इसे गुप्त रूप से बांग्लादेश से भारत में लाया जा रहा था। पकड़े गए भारतीय नागरिक को जब्त सामान के साथ कस्टम प्रिवेंटिव ऑफिस हिली को सौंपा दिया गया है।